Saturday, May 10, 2025
HomeBig Breaking‘जय भीम पदयात्रा’ में सीएम साय के साथ शामिल हुए विधायक मिश्रा,बाबा...

‘जय भीम पदयात्रा’ में सीएम साय के साथ शामिल हुए विधायक मिश्रा,बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रायपुर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ ने जय भीम पदयात्रा का आयोजन किया। इस दौरान पदयात्रा में सीएम साय के साथ उत्तर विधायक पुरंदर सिंह शामिल हुए। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ वासियों को भीमराव जयंती की बधाई दी। पदयात्रा में खेलमंत्री टंक राम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित विधायकगण शामिल हुए।

संविधान हमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है: सीएम साय 

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- बाबा साहब को नमन करते हैं, जिन्होंने संविधान का निर्माण किया है। इसके माध्यम से विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत चल रहा है। संविधान हमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है। अपनी बात स्वतंत्रता से कहने का अधिकार देता है।

डॉ भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी: पुरंदर मिश्रा

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बाबा को नमन करते हुए कहा कि हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रन्थ के शिल्पकार है। डॉ भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उनके आदर्शो और बताए गए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया:सीएम साय

सीएम साय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- यह संविधान की बात करते हैं जिन्होंने देश में इमरजेंसी लगाई। लाखों लोगों कों जेल के अंदर ठूस दिया। इन्होंने अपने स्वार्थ के कारण संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। गलत तरीके से संशोधन किया है। ऐसे लोगों के मुख से इस तरह की बात करना शोभा नहीं देती।

पहले अपने पैर पर खड़ा हो जाए कांग्रेसी

कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा- यह लोग कुछ भी करें। इनका छत्तीसगढ़ में पूरा सुपड़ा साफ हो गया है। सभी चुनाव में यह जिस बुरी तरह से हारे हैं। इनको पराजय का मुंह देखना पड़ा है। यह लोग पहले अपना घर परिवार संभाल ले। थोड़ा ठीक से अपने पैर पर खड़ा हो जाए फिर बात करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments