रायपुर में जमीनी विवाद मामले में आया नया मोड़,युवा कांग्रेस नेता का विवादित वीडियो वायरल

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रवि नगर में संपत्ति विवाद में आरोपित हरदयाल सिंह ने लाइसेंसी रायफल से हवाई फायरिंग कर दी थी। बुधवार को जमीन के सीमांकन के कुछ घंटे पहले फायरिंग की गई।

जमीनी विवाद मामले में कांग्रेस नेता का वीडियो आया सामने

जमीनी विवाद के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जिस जमीन विवाद में एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग की थी, उसमें अब युवा कांग्रेस रायपुर उत्तर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष नवाज kham का एक विवादित वीडियो सामने आया है।

वीडियो में नवाज को फायरिंग करने वाले आरोपी हरदयाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति से उलझते हुए देखा जा सकता है। विवाद बढ़ने पर हरदयाल सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आता है। वीडियो में नवाज धमकी देते और गुंडागर्दी करते हुए दिख रहे है।

इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर युवा कांग्रेस नेता इस विवाद में क्यों पड़े और क्या उनकी कोई व्यक्तिगत रंजिश है? इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। देखते हैं युवा कांग्रेस के प्रदेश इस मामले क्या कार्रवाई करते हैं।

जमीन विवाद मामला इस प्रकार था

रायपुर सिविल लाइन इलाके में एक व्यक्ति फायरिंग करके आतंक फैलाया। उसके घर से लगी जमीन का सीमांकन होना था। इसे रोकने के लिए उसने जमीन मालिकों को गोली मारने रायफल तान दिया। इससे पहले हवा में फायरिंग की। इसके बाद वहां मौजूद मालिक और अन्य लोगों पर रायफल तान दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यहां तक पुलिस के सामने भी गोली मारने की धमकी तक दे डाली। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी आदतन अपराधिक प्रवृत्ति का है। जुआ में भी कई बार नाम आ चुका है।

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद तबरेज मेमन ने अपनी पत्नी के नाम पर पंडरीतराई पटवारी हल्का नंबर 109 में स्थित 2242 वर्गफुट जमीन को वर्ष 2011 में वीरेंद्र सिंह से खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री भी कराई थी। इस जमीन का बुधवार को सीमांकन होना था। यह जमीन हरदयाल सिंह के घर के बगल में है। हरदयाल वीरेंद्र का रिश्तेदार है। जमीन के सीमांकन होने जानकारी मिलते ही मंगलवार की रात हरदयाल ने प्लाट के गेट में लगा ताला तोड़ दिया। उस पर अपना ताला लगा दिया।

बुधवार सुबह तबरेज और अन्य लोग कुछ मजदूरों को लेकर सीमांकन के लिए सफाई कराने पहुंचे। प्लाट के गेट में दूसरा ताला लगा देखकर उन्होंन ताला तोड़कर सफाई करानी शुरू की। इसकी जानकारी हरदयाल को हुई। उसने गाली-गलौज करते हुए अपनी रायफल निकाल दिया। उसने हवाई फायरिंग की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए तबरेज और अन्य लोगों पर बंदूक तान दिया। और सभी को प्लाट से बाहर खदेड़ने लगे। इस दौरान हरदयाल के साथ उसके रिश्तेदार भी थे। काम करने वालों को भी भगा दिया गया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button