रायपुर में आज ‘सौगात-ए-मोदी’ कार्यक्रम,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में 28 मार्च को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी होंगे। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नजमा सिद्धकी , सह प्रभारी आरिफ खान, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अनेक मोर्चा पदाधिकारियों के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के गरीब परिवार के लोगों को सामग्री किट का वितरण किया जाना है। उल्लेखनीय है कि रमजान मुबारक महीने में पूरे देश में “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

अहमद ने बताया कि इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन 28 मार्च को रखा गया है,

  • जिसमें दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) रायपुर,
  • 4 बजे वक्फ बोर्ड कार्यालय (रायपुर) में सामग्री किट का वितरण किया जाएगा।
  • इसके बाद शाम 6 बजे मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ इफ्तार कार्यक्रम बैजनाथ पारा में आयोजित किया गया है।

अहमद ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अल्पसंख्यक समाज के लोगों से इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

सिद्दीकी 28 की दोपहर पहुँचेंगे रायपुर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अहमद ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी 28 मार्च को दोपहर 1:30 बजे रायपुर पहुँचेंगे। जहाँ भाजपा एवं मोर्चा के पदाधिकारी भेंटकर उनका स्वागत करेंगे। वहाँ से सिद्दीकी दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। उसके बाद 2:30 से 4:00 बजे तक एकात्म परिसर व वक्फ बोर्ड कार्यालय में ‘सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद मुस्लिमों को सामग्री किट वितरण करेंगे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button