कांकेर में हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त,40 लाख के ईनामी ढेर

रायपुर । माड़ डिविजन में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुआ एनकाउंटर खत्म हो गया है लेकिन जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर की सीमा के पास अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई।

तीन दिन से जंगल में रात बिता रहे जवानों ने मुठभेड़ में कुल पांच नक्सलियों को मार डाला। इसको लेकर जवानों ने मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त कर ली है।कुल 40 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया है। जानकारी के अनुसार, सभी नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। डीवीसीएम कमांडर वनोचा कराम समेत कंपनी नंबर 10 के नक्सली ढेर हुए है। पुलिस पूरे मामले का जल्द ही खुलासा करेगी।

40 लाख के इनामी नक्सली ढेर:मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है।

वनोजा मिचा कराम: महिला नक्सली, उम्र 42 साल. भैरमगढ़ बीजापुर की रहने वाली थी। उत्तर दक्षिण डिवीजन प्रेस टीम में डीवीसीएम कमांडर थी। महिला नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था अपने साथ इंसास रायफल रखती थी

संतोष कोरचामी:पुरुषनक्सली, उम्र लगभग 35 साल। धनोरा थाना के चिरपोली के शिवगट्टा गांव का रहने वाला था। डिवीजन स्टॉप टीम में पीएम पद पर था। अपने साथ सिंकल शॉट हथियार रखता था और 8 लाख का इनामी था।

मनेष ऊर्फ काजू सैनू पद्धा:पुरुषनक्सली, उम्र लगभग 35 साल. गढ़चिरौली जिले के गोंडावाही का निवासी। पीएलजीए कंपनी नंबर 10 में पीएम सदस्य। 12 बोर की बंदूक रखता था। 8 लाख रुपये का इनाम।

सुरेश उर्फ नागेश गावड़े:पुरुषनक्सली, उम्र लगभग 30 साल. ये भी गढ़चिरौली महाराष्ट्र के नैनेर गांव का रहने वाला था। उत्तर दक्षिण डिवीजन में पीएम पद पर था। 12 बोर की बंदूक रखता था। 8 लाख रुपये का इनाम।

पुनिता:महिला नक्सली, उम्र 21 साल. बस्तर की रहने वाली थी। पीएम पद पर थी, एसबीएल हथियार अपने साथ रखती थी। 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पीछे हटे नक्सली

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अब समाप्त हो चुका है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगली पहाड़ों की आड़ लेकर नक्सली भाग निकले जवानों द्वारा इलाके की सर्चिंग की जा रही है।सोमवार की देर शाम या रात तक जवानों की टीम वापस लौट सकती है।

महिला नक्सली भी ढेर

कांकेर और नारायणपुर में तीन दिन तक चले इस नक्सल विरोधी अभियान में पांच नक्सली मारे गए हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में दो महिला और तीन पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से एक इंसास रायफल, एक SLR, 12 बोर रायफल, बीजीएल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button