Monday, June 2, 2025
HomeBig Breakingरायपुर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण : परेड, पुलिस दरबार और कड़े दिशा...

रायपुर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण : परेड, पुलिस दरबार और कड़े दिशा निर्देश

Advertisements

रायपुर । 28 मई को रक्षित केंद्र रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर परेड, एम.टी. परेड और पुलिस दरबार का आयोजन हुआ।

Advertisements

निरीक्षण परेड में राजपत्रित अधिकारी-17, निरीक्षक-37, उप निरीक्षक-12, सहायक उप निरीक्षक-18, प्रधान आरक्षक-46, आरक्षक/महिला आरक्षक-231 सहित कुल 360 पुलिसकर्मी शामिल हुए। परेड के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, ड्रिल और कमांड का परीक्षण किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया, जबकि कमजोर टर्नआउट वाले कर्मियों को चेतावनी दी गई।

इसके बाद एम.टी. परेड में वाहन रखरखाव एवं संचालन की जांच की गई। इस दौरान संबंधित प्रश्नों के सही उत्तर देने एवं वाहनों की उचित देखभाल करने वाले चालकों को पुरस्कृत किया गया।

पुलिस दरबार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि नशीले पदार्थों की रोकथाम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही, यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने की बात कही गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल चालानी कार्रवाई करने हेतु फोटो/वीडियो अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

1 जून को रायपुर पुलिस द्वारा वृहद चिकित्सा परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के प्रतिष्ठित चिकित्सकीय संस्थानों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इस शिविर में शरीर के सभी अंगों की जांच अत्याधुनिक मशीनों से की जाएगी। इसके साथ ही राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण सेवाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

वार्षिक निरीक्षण परेड, एम.टी. परेड और पुलिस दरबार के सफल आयोजन हेतु उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) निलेश द्विवेदी एवं रक्षित निरीक्षक अनीष सारथी के नेतृत्व में पुलिस लाइन टीम की सराहना की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, लखन पटले ने राजधानी पुलिसिंग को और अधिक स्मार्ट बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हमें वर्दी, बॉडी लैंग्वेज, संवाद शैली और कार्य संपादन को उन्नत बनाना होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के निर्देशों पर सभी कर्मियों को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने का संकल्प लेना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments