Monday, June 2, 2025
HomeBig Breakingरायपुर में विकास की नई पहल: विधायक पुरंदर मिश्रा ने 75 लाख...

रायपुर में विकास की नई पहल: विधायक पुरंदर मिश्रा ने 75 लाख रुपये की नाली निर्माण योजना का भूमि पूजन किया

Advertisements

रायपुर । देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के पूर्व नगर निगम रायपुर के जोन-2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 (हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड) में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने क्षेत्रीय विकास को गति देने हेतु 75 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नाली निर्माण योजना का भूमि पूजन सम्पन्न किया।

Advertisements

इस परियोजना की अनुशंसा वार्ड पार्षद शेख मुशिद द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करना है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, नगर निगम आयुक्त आर. के. डोंगरे, निगम अधिकारी, पार्षदगण, और स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल थे।

विधायक मिश्रा ने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता प्राथमिकता होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार और नगर निगम रायपुर नागरिक सुविधाओं के उन्नयन हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। इस नाली निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या समाप्त होगी।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन और विधायक मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए इस विकास कार्य का स्वागत किया। उन्होंने आशा जताई कि यह कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments