डब्लूआरएस कॉलोनी में दिखा अभूतपूर्व उत्साह: रावण दहन के साक्षी बने राज्यपाल और मुख्यमंत्री

राज्यपाल रमेन डेका ने किया आत्ममंथन का आह्वान; मुख्यमंत्री साय ने बताया 'धर्म पर विजय' का पर्व



रायपुर। राजधानी के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी का उत्सव इस वर्ष यादगार बन गया। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति ने उत्सव के माहौल में चार चाँद लगा दिए।

विशाल जनसमूह ने दोनों प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में बुराई के प्रतीक रावण दहन और मनमोहक आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा। देर रात तक चले इस आयोजन में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

बुराई त्यागकर राष्ट्र की प्रगति में भागीदारी का संकल्प

​इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आज सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग करें और समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।

सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है दशहरा

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा का पर्व हमें अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें अपने भीतर की नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रावण का पुतला दहन करना, वास्तव में हमारे अंदर की बुराइयों को खत्म करने का प्रतीक है।

इस भव्य आयोजन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर ‘अधर्म पर धर्म की विजय’ के इस महान पर्व को मनाया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button