भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी पर भाजपा प्रवक्ता का प्रहार, कांग्रेस से पूछा शराब घोटाले का जवाब

सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस के वादों, शराब घोटाले और रोजगार नीति पर उठाए तीखे सवाल



रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजनीति में आगामी चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की टिप्पणियों को लेकर कहा कि घोटाले और भ्रष्टाचार की धारा बहाने वालों को सवाल पूछने के बजाय जनता को जवाब देना चाहिए।

पाण्डेय ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2018 में सत्ता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस ने छत्तीस वादे किए थे, लेकिन पूरे कार्यकाल में भूपेश सरकार ने सिर्फ छल-कपट का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को दो साल का बोनस, महिलाओं को 500 मासिक सहायता, और गरीबों को प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के वादे पूरे नहीं किए गए। उल्टा, गरीबों के पक्के मकानों के अधिकार पर डाका डाला गया।

शराब घोटाले पर सीधा सवाल

सांसद पांडेय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सवाल किया—”हजारों करोड़ रुपए के शराब घोटाले का मुख्य आरोपी कौन है?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने शासनकाल के कलंकों को याद रखना चाहिए और जनता को जवाब देना चाहिए।

रोजगार नीति पर आलोचना

संतोष पांडेय ने कांग्रेस की रोजगार नीति को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवकों को शराब की कोचियागिरी और डिलीवरी ब्वॉय बना दिया गया। युवाओं को सड़कों पर जूता पॉलिश करने के लिए मजबूर किया गया और नियुक्ति की मांग करने पर लाठियां बरसाई गईं।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मोदी की गारंटी ही भाजपा के घोषणा पत्र की विश्वसनीयता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने 18 लाख रुके हुए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं। किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रही है और 25 दिसंबर 2023 को दो साल का बकाया बोनस भी दिया गया। हर माह 69 लाख महिलाओं के खातों में ₹1000 जमा हो रहे हैं।

कांग्रेस के झूठ पर चुनौती

पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी ₹15 लाख देने की बात नहीं कही थी। भाजपा ने कांग्रेस को चुनौती दी थी कि यदि वह यह साबित कर दे तो एक करोड़ रुपए देंगे, लेकिन कोई कांग्रेसी यह साहस नहीं दिखा सका।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ ने जो मुकाम हासिल किया है, उसकी कल्पना कांग्रेस कभी नहीं कर सकती थी। कांग्रेस की बुनियाद ही झूठ पर टिकी है और अब उसकी राजनीतिक हैसियत भी दाँव पर है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button