आदि योगी शिव मंदिर में संपन्न हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-शिव और शक्ति का मिलन देता है लोक-कल्याण की प्रेरणा

महाशिवरात्रि पर भक्तिमय हुआ बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आदि योगी शिव मंदिर में किया सपरिवार महा रुद्राभिषेक





बसना । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पूरे छत्तीसगढ़ समेत देश के कोने-कोने में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के उद्घोष से शिवालय गुंजायमान रहे। इसी कड़ी में बसना के प्रसिद्ध आदि योगी शिव मंदिर में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विशेष महा रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।

क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर पहुँचे। उन्होंने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पंचामृत से रुद्राभिषेक किया। पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस अनुष्ठान में विधायक ने पूरी श्रद्धा के साथ आहुतियां दीं और भगवान शिवशंभु से छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस दिन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है और इस शुभ घड़ी में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने का सौभाग्य मिलना मेरे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। आज का दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का उत्सव है। यह शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है, जो हमें सृष्टि के संतुलन और प्रेम का संदेश देता है।

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि महादेव केवल संहारक नहीं, बल्कि परम कल्याणकारी हैं। मैंने आज आदि योगी के चरणों में शीश नवाकर यही प्रार्थना की है कि हमारे बसना क्षेत्र के किसानों के खेत लहलहाएं, युवाओं को नए अवसर मिलें और हर घर में सुख-शांति का वास हो। सेवा ही मेरा धर्म है और भोलेनाथ का आशीर्वाद मुझे जनसेवा के मार्ग पर अडिग रहने की शक्ति प्रदान करता है।

सुबह से ही आदि योगी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस दौरान वहां उपस्थित आम जनता से भेंट की और उन्हें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शनार्थियों को सुगमता से भगवान के दर्शन प्राप्त हुए।

इस पावन अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, विधायक डॉ संपत अग्रवाल की धर्मपत्नी सरोज अग्रवाल,बड़े सुपुत्र सुमित अग्रवाल, बड़ी बहू सोनिया अग्रवाल,थाना प्रभारी शरद दुबे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल,विकास वाधवा, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा, निर्मलदास, सोहन पटेल, पुलिस बल सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु जनों की उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button