Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर
अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौके पर ही मौत

रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर -अभनपुर से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था की बाइक के दो टुकड़े हो गए हैं।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पूरी घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के गुरु कृपा ढाबा के पास की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।



