CM हाउस घेरने निकले कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प,पुलिस ने की पानी की बौछार

रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संसद में बीआर अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस अपने दिगज्ज नेताओं की मौजूदगी में सीएम हाउस का घेराव करने जा रही है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदर्शन में और पूर्व सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। वहीं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचे।

प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेसी सभा के बाद CM हाउस घेरने निकले हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दो बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ गए। जहां पुलिस के साथ उनकी जमकर झूमाझटकी जारी है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का इस्तेमाल करना पड़ा।

बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

नौजवानों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, पुलिस भर्ती पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार की नाकामी देखिए कि, एक आरक्षक को हाथ में सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करनी पड़ी। नौजवान लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इस समय अराजकता की स्थिति है। बीजेपी की सरकार डराने धमकाने का काम कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव आज जेल में हैं, कई कार्यकर्ता जेल में हैं। BJP को लगता है कि, हम जेल जाने से डर जाएंगे।

महतारी वंदन योजना में हो रहा भ्रष्टाचार

उन्होंने आगे कहा कि, अब तो हद हो गई सनी लियोनी के खाते में पैसे डाल दिए। सतनामी समाज के तो पीछे ही पड़ गए हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सनी लियोनी के खाते में पैसा भेज रहे हैं। मृत महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विकास के कामों के लिए पैसा नहीं है। महतारी वंदन योजना में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button