रायपुर। MIC सदस्य एवं पार्षद संतोष सीमा साहू ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि और ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की है।पार्षद साहू ने कहा कि चैत्र माह के प्रथम दिन से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ होता है, जो नव ऊर्जा, नव संकल्प और नव चेतना का प्रतीक है। इसी दिन से शक्ति उपासना के पर्व – नवरात्रि का आरंभ भी होता है, जो पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
पार्षद ने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, साधना और शक्ति के रंग में रंग जाती है। देवी आराधना से सामाजिक समरसता, ऊर्जा और आंतरिक चेतना का संचार होता है। पार्षद साहू ने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से शहर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और सभी परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
पार्षद संतोष सीमा साहू ने कहा कि रमजान का पाक महीना पूरा होने के अगले दिन ईद का त्यौहार सभी मिलजुलकर धूमधाम से मनाते हैं। ईद का यह पर्व परस्पर प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर एक – दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है। ईद, वास्तव में सामाजिक समरसता का त्यौहार है। पार्षद साहू ने कहा किइस अवसर पर तरक्की, खुशहाली और अमन चैन की दुआ करता हूं ।