Monday, June 2, 2025
HomeBig Breakingदेवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती,नगर निगम ने किया स्वच्छता दीदियों...

देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती,नगर निगम ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान

Advertisements

रायपुर । देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम रायपुर द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार, नगर निगम के संस्कृति विभाग और विभिन्न जोनों के सहयोग से 21 मई से 31 मई 2025 तक कई सकारात्मक कार्यक्रम संचालित किए गए।

Advertisements

इसी क्रम में नगर निगम जोन क्रमांक 5 कार्यालय में आज विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निगम एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पांडेय और सरिता आकाश दुबे, पार्षद आशु चंद्रवंशी और कृष्णा सोनकर की उपस्थिति रही। जोन 5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, और सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

कार्यक्रम में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उनकी प्रतिबद्धता और योगदान को सराहते हुए उन्हें श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

इस आयोजन के माध्यम से नगर निगम रायपुर ने स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की, साथ ही समाज में उनकी अहम भूमिका को भी उजागर किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments