Wednesday, March 12, 2025
HomeBig Breakingइस तारीख तक छुट्टी नहीं ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी, कलेक्‍टर ने जारी...

इस तारीख तक छुट्टी नहीं ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी, कलेक्‍टर ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दिया गया है। ऐसा विधानसभा के बजट सत्र की वजह से किया गया है। 21 मार्च तक शासकीय कर्मचारियों पर अवकाश पर रोक के संबंध में गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिला कलेक्‍टर लीना कमलेश मंडावी ने निर्देश जारी किया है। अफसरों के अनुसार सभी जिलों में इस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक चलेगा। इस बीच समस्त शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला जीपीएम की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आदेश जारी कर समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश पर 21 मार्च तक के लिए रोक लगा दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

देखे आदेश..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments