रायपुर । भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष का पदभार आज शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नागरिक आपूर्ति निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि संजय श्रीवास्तव को लंबा अनुभव है। इन्होंने रायपुर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम किए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रहे एवं वर्तमान में महामंत्री का दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम में भी सभापति का दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दी है और चुनाव के समय सरगुजा संभाग के प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया। संजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सरगुजा संभाग में कांग्रेस बिल्कुल साफ हो गयी है। विधानसभा की 14 की 14 सीटें भारतीय जनता पार्टी वहां पर जीती। ऐसे कर्मठ, अनुभवी संजय श्रीवास्तव के नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष बनने पर निश्चित रूप से नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से गरीबों तक अनाज पहुंचाने का काम और मजबूत होगा।
छत्तीसगढ़ के अंदर पहले भुखमरी होती थी और विशेषकर गांव में गरीब लोगों के यहां खाने को कुछ होता नहीं था। कोदो, कुटकी, महुआ खाते थे। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 1 नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और 2003 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया। डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री बने और उन्होंने इसकी चिंता की और सर्वोत्तम पीडीएस व्यवस्था दी, जो पूरे देश के लिए अनुकरणीय रही। इसके कारण वे चावल वाले बाबा के नाम से भी विख्यात हुए और आज ऐसा महत्वपूर्ण काम संजय श्रीवास्तव संभालेंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि संगठन में पिछले 20-25 वर्षों से सक्रिय रहे संजय श्रीवास्तव का आज छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में अध्यक्ष के पद पर दायित्व ग्रहण कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत व अभिनंदन करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि यह कॉरपोरेशन कोई संस्था नहीं है, जनता के विश्वास और सरकार के जवाबदारी के बीच का एक सेतु है। नागरिक आपूर्ति निगम अकेला ऐसा निगम है जिसका छत्तीसगढ़ की आबादी से 75% सीधा संपर्क है। इस निगम के माध्यम से सरकार के साथ रहता है 65- 70 लाख परिवार और हर परिवार से जुड़ा हुआ सरकार के कार्यों का परीक्षण। सरकार की राशन व्यवस्था ही इसका उदाहरण है। हिंदुस्तान की सबसे बेहतर व्यवस्था छत्तीसगढ़ ने बनाकर रखी है जिसमें राशन के एक-एक दुकान की जीपीएस सिस्टम कंटीन्यूअस स्ट्रेचिंग वेयरहाउस के सामने लगातार निगरानी यह सारी व्यवस्था जिसको सुप्रीम कोर्ट ने कहा था यदि पीडीएस सिस्टम इस देश में किसी राज्य को लागू करना है तो छत्तीसगढ़ मॉडल को करना चाहिए।
यह है छत्तीसगढ़ का पीडीएस और उसमें एक ऊर्जावान व्यक्ति आकर बैठ गया। अब इसकी गतिशीलता बढ़ेगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना का शत-प्रतिशत आखिरी व्यक्ति तक क्रियान्वयन होगा। इस योजना को पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक लागू करने की योजना बनाई इसके लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज का यह यादगार अवसर है जब एक अनुभवी व्यक्ति संजय श्रीवास्तव, जो नगर निगम के सभापति रहे हैं, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं और लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में जनता की सेवा करने का काम कर रहे हैं, के अनुभवी कंधे पर नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और इस दिशा में संजय श्रीवास्तव काम करेंगे।
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि आज हम सबके लिए खुशी का मौका है की संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। आज उनके अनुभव का लाभ विभाग को निश्चित रूप से मिलेगा। हर गरीब व्यक्ति को गुणवत्ता युक्त चावल मिले, साफ सुथरा चावल मिले, ऐसा छत्तीसगढ़ में मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी की योजनाओं के चलते आज उन्हें चावल वाले बाबा के नाम से जाना जाता है। आज कोई व्यक्ति भूखा पेट नहीं सोता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस योजना को आगे बढ़ा दिए हैं और 2028 तक मुफ्त राशन की यह योजना चलती रहेगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने आज के कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद व्यापित किया। विधानसभा चुनाव में आपने अपना आशीर्वाद दिया, लोकसभा चुनाव में 10 सीटों में जीत भारतीय जनता पार्टी को दिलाई, नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत भाजपा को दिलाई और कांग्रेस का सफाया किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को दो सरल और सहज नेतृत्व मिला है, पहले डॉक्टर रमन सिंह जी और दूसरा विष्णु देव साय जी। उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एक नए आत्मनिर्भर और सशक्त राज्य के रूप में पुनः उभर रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से लोगों को सुलभ और पारदर्शी खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराते हैं यह केवल एक योजना नहीं है बल्कि जनसेवा का एक महान संकल्प है। इस विभाग के माध्यम से हम सब आम जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी योजनाएं बनाते हैं लेकिन असली सफलता तभी मिलती है जब अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचता है। अटल जी के सपनों के अनुरूप और मोदी जी के विजन के अनुरूप हम सब मिलकर मुख्यमंत्री जी के आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री द्वयअरुण साव व विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा, खूब चंद पारख, विधायक राजेश अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदार गुप्ता, लाभचंद बाफना, प्रहलाद रजक, शिवरतन शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, महापौर मीनल चौबे, रामप्रताप सिंह, भूपेंद्र सवन्नी, बस्तर सांसद महेश कश्यप,शालिनी राजपूत, अनुराग सिंहदेव, मोना सेन ,किशोर महानंद, खिलावन साहू, राजा पांडेय, दीपक म्हस्के, अमरजीत सिंह छाबड़ा ,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, निगम मंडल आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पदभार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।