पुरानी रंजिश के कारण चाकूबाजी ,एक युवक गंभीर रूप से घायल,आरोपी फरार 

0
191

रायपुर । राजधानी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक युवक की जांघ में चाकू मार कर आरोपी फरार हो गया है। घायल युवक को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

तेलीबांधा थाना से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात 11.30 बजे प्रार्थी विनय उर्फ़ विनु 19 वर्षीय अपने निजी काम से विजय नगर गया था। वहां से जब वापस अपने घर जा रहा था, तब विनय भ्रम नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास रुका तभी उसी समय आरोपी सन्नी उसके पास आया गाली गलौज करते हुए उसके जांघ में चाकू मारकर फरार हो गया।

विनय और आरोपी सन्नी दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। इस वजह से आरोपी में मौका मिलते ही विनय पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल विनय को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का उपचार किया जा रहा है। आरोपी अभी पुलिस के गिरफ्त से फरार है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472