भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कांकेर सांसद विक्रम उसेंडी मरवाही उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे

0
334

मरवाही-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कांकेर सांसद विक्रम उसेंडी ने मरवाही में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने पहुँचे,उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह के पक्ष में धुंआधार प्रचार किया,भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्षेत्रवासियों से वोट देने की अपील की।

उन्होंने कहा पिछले 20 सालों से राज्य बनने के बाद मरवाही और क्षेत्र का वैसा विकास नहीं हुआ जैसा होना चाहिए, क्षेत्र का बेहतर विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है,इसलिए आप भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट करें,और भारी मतों से विजय दिलाएं,जीपीएस जिले के गांव उषाड़, बेलझिरिया, पेपरडोल, गुल्लीडांड, क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व संसदीय सचिव ओमप्रकाश राठिया भी भाजपा के पक्ष में प्रचार किए। उनके साथ क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472