वीडियो:राहुल गाँधी की जनसभा में ऐतिहासिक भीड़ एकत्र होगी – विकास उपाध्याय

0
231

असम। असम के प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के प्रभार वाले क्षेत्र शिव सागर से आज असम बचाव यात्रा की शुरूआत की गई। कांग्रेस महासचिव एवं असम प्रदेश के प्रभारी जितेन्द्र सिंह एवं सीएलपी नेता देवव्रत सैकिया की उपस्थिति में सैंकड़ों वाहन पर सवार होकर कांग्रेस के लोग यात्रा में निकल पड़े। इस बीच चैैंक चैैराहों पर असम की जनता ने कांग्रेस का जबरदस्त स्वागत किया। कांग्रेस के नेता इस यात्रा में नये तेवर में देखे गए। जितेन्द्र सिंह कभी किसी चाय ठेले में तो, जगह-जगह उपस्थित लोगों को संबोधित करते देखे गए और इसके चलते लोगों की भीड़ जुटते चली गई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय यात्रा के पूर्व कई प्रशिक्षण शिविर में हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आज असम में वह दृश्य नजर आ रहा है, जब कांग्रेस के लोग स्वस्फूर्त घरों से निकलकर लोगों के बीच कांग्रेस का प्रचार करने लगे हैं। यह विकास उपाध्याय की सक्रियता का परिणाम है कि बूथ स्तर से लेकर घरों तक कांग्रेस को पहुँचाने का काम हो रहा है। असम प्रदेश में कुल चार स्थानों से असम बचाव यात्रा की शुरूआत हो रही है, जिसमें आज दो स्थानों से इसका शुभारंभ किया गया। विकास उपाध्याय के प्रभार वाले क्षेत्र शिव सागर से इसकी शुरूआत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया एवं सैंकड़ों की संख्या में वाहन में सवार होकर निकल पड़े, जो सभी विधानसभा में पहुँचकर कांग्रेस का संदेश पहुँचाने का काम करेंगे।

असम बचाव यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं का नया तेवर असम की जनता को लुभाती नजर आई। कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र सिंह कभी गाड़ी से उतरकर किसी चाय ठेले में जाकर चाय पीने लगे तो, कभी काॅलोनी में किसी के घर में जाकर उनका हाल चाल पूछने लगे। ठीक इसी तरह विकास उपाध्याय भी अचानक से लोगों के बीच पहुँचकर कांग्रेस के विचारधारा को लोगों के बीच अदान-प्रदान कर भाजपा द्वारा पाँच साल तक असम की जनता के साथ किए गए झूठे वादे को लेकर चर्चा कर इस बार कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने का निवेदन दोहराते रहे। सीएलपी नेता देवव्रत सैकिया अपने चिर-परिचित अंदाज में असम के लोगों को लुभाने कोई कसर नहीं छोड़ी। असम बचाव यात्रा के दौरान असम के लोग चैैंक चैैराहों पर स्वस्फूर्त काफी संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस के लोगों का जबरदस्त स्वागत कर रहे हैं। यह यात्रा गली, मोहल्लों से लेकर हर उस धार्मिक स्थलों को संपर्क करते आगे बढ़ रही है, जहाँ असम के लोगों की भावनाएँ जुड़ी हैं। ज्ञातव्य हो कि राहूल गाँधी जी का 14 फरवरी को इसी क्षेत्र शिव सागर में आमसभा होने जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सभा में प्रधानमंत्री मोदी के सभा से भी ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद है। विकास उपाध्याय इस पूरे क्षेत्र का कई दफे दौरा कर चूके हैं और वर्तमान में जो परिस्थितियाँ दिख रही हैं, कांग्रेस को होने वाले चुनाव में जबरदस्त बढ़त मिलेगी।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472