इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए किसे मिलेगी खुशखबरी

0
199

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज रामभक्त श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी, किनके बनेंगे बिगड़े काम, आइये यहां जानते हैं। मंगलवार 2 फरवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में

मेष राशि

ऑफिस में आपके साथ काम करने वाले आपके टीम वर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। आज शाम आप लाॅन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

वृष राशि

आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन राशि

फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले लें। आगे के दो तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है। आज आपका पुराना प्यार लौट सकता है। शाम के समय शाॅपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा।

कर्क राशि

आप में से कुछ लोगों का दिल अध्यात्म और मेडीटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है। कारोबार को लेकर किसी जानकार से सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि

जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट आपके साथ है, इसलिए अगर आॅफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन में बढोत्तरी की चर्चा हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

कन्या राशि

क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। इधर-उधर की बातों की बजाए, अपनी हाॅबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिए थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन फिर वह शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें।

तुला राशि

घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें, कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नजर रखें। अपने अच्छे व्यवहार से आप उनका दिल जीतने में भी कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि

अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पाॅलिटिक्स में रुचि बढ़ेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा, नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है।

धनु राशि

ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भागदौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा।

मकर राशि

घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कामों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे, तो अंत में काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हे पढ़ लेना जरूरी होगा।

कुंभ राशि

सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनेस के साथ साथ प्यार की डील फिक्स करने का माैका भी आज आपको मिल जाए। दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। आॅफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नतीजे शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472