सिंह राशि के लोगों के लिए खुलेंगे आय के नए रास्ते, वहीं इनका बीतेगा लवमेट के साथ अच्छा समय

0
68

पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन शनिवार है। दशमी तिथि आज रात 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। रात 10 बजकर 3 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। शुक्ल योग के दौरान अगर कोई नया कार्य शुरू किया जाए, तो उसमे निश्चित ही सफलता मिलाती है। इसके साथ ही रात 9 बजकर 33 मिनट से लेकर सूर्योदय तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। स्थायी रूप से कार्य करने के लिए अमृतसिद्धि योग बहुत ही उत्तम रहता है। इसके अलावा  रात 9 बजकर 33 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। आपको आज सफलता मिल सकती है, लेकिन आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। जीवनसाथी से बढ़ रही अन-बन दूर होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा होगी । आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार करेंगे । बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं लाभकारी होंगी । आपको धन सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलेगी। भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिलेगी। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें आज  भरी धन लाभ होने वाला है । रोजगार के अवसर प्रप्त होंगे। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। पड़ोसी  आपसे मदद मांग सकते है।

कर्क राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी । कामकाजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा, सफलता आपके कदम चूमेगी| शाम को परिवार  के साथ  समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा ।माता-पिता की याद सताती रहेगी । शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा।   इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा, किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।  आपको अचानक  धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मधुर होंगे। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि

आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। काम को लेकर सीनियर नाराज हो सकते हैं। आपको उनकी बात बुरी लग सकती है। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। सब बहेतर होगा। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि  के आपको कई अवसर प्राप्त होंगे । जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।  सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी ।

तुला राशि

आज नयी तकनीक को अपनाने से व्यापार में वृद्धि होगी।  उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अधिकारियों से ताल मेल बैठना पड़ेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हीगी। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को परफॉर्ममेंस  का मौका मिलेगा  जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है।बच्चो का ज्यादा समय अपने पिता के साथ बितेगा।  सेहत बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।  आज नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफ़िस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि

आज आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए। बच्चो की चहल पहल से घर का महौल खुशनुमा रहेगा। माता उनके मन पसंद का खाना बनायेंगें।

मकर राशि

आज आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि कोई भी डील करते समय घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। कार्यों में आ रहीं सभी दिक्कते दूर होंगी। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ राशि

छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।  जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। घरवालों के सहयोंग  से आप अपने व्यपार को बढाने में सफल होंगे। व्यापारी वर्ग के लोग किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।  साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

मीन राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं।आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। परिवार में सबको साथ लेकर चलने में आप सफल रहेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह लें सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472