कन्या, तुला और धनु राशि वालों के लिए भाग्य का सितारा रहेगा बुलंद

0
68

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष राशि

ग्रहों की कृपा से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के साथ प्रेम भरी बातें करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार के लोगों का सहयोग बढ़ेगा। इस सबके बीच परिवार में किसी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। सेहत में अच्छा सुधार होगा।

वृष राशि

ग्रहों की चाल बता रही है कि आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।आप मानसिक रूप से चिंताओं में घिरे रहेंगे तथा खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी होगी और शारीरिक रूप से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। ट्रांसफर के योग बनेंगे। घर वालों का साथ आपको मिलेगा और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग करेंगे।

मिथुन राशि

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपनी संतान को भी समय देंगे और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव की रेखा देखी जा सकती है। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपकी सेहत मजबूत रहेगी। आपके काम की तारीफ होगी।

कर्क राशि

ग्रहों की चाल दर्शा रही है कि आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार को समय देंगे। अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। घर में शानदार वक्त बिताएंगे। व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। सेहत अच्छी स्थिति में रहेगी। गुस्से से बच कर रहना जरूरी होगा।

सिंह राशि

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं लेकिन सावधानी बहुत आवश्यक है क्योंकि शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। खर्चों में भी अधिक बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है । इनकम ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है, इसलिए प्रिय से झगड़ा ना हो, इसका ध्यान रखें।

कन्या राशि

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। धन के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान काफी कमजोर है और आपके प्रिय की सेहत बिगड़ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी को लाभ भी होगा। आपको भी व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी के लिहाज से समय अच्छा है। अपने बिज़नेस पर ध्यान दें।

तुला राशि

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम करने में मन लगेगा। सेहत मजबूत रहेगी। कहीं से अचानक से धन आने से आप की स्थिति और बढ़िया हो जाएगी। परिवार में तनाव रहेगा लेकिन आप उससे दूर करने का प्रयास करेंगे। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने से खुशी महसूस होगी।

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे और सेहत भी थोड़ी नाजुक रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा।एक दूसरे से प्यार महसूस होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज राहत महसूस होगी। एक दूसरे से अपने मन की बात कहने में आसानी होगी, जिससे रिश्ते में समझ बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहने से मन में हर्ष की भावना रहेगी।

धनु राशि

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके पास कहीं से पैसा आएगा, जिससे आपके रुके हुए काम फिर से चालू हो जाएंगे और आपको खुशी होगी। सेहत ठीक ठाक रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान दें। परिवार का माहौल भी समझदारी भरा रहेगा। लोग एक दूसरे के साथ बैठकर परिवार की भलाई की बातें करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन किसी गलतफहमी की भेंट चढ़ सकता है।

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। इससे आपके पेट खराब होने के योग बनेंगे। अपच की शिकायत भी हो सकती है। आप का व्यापार गति पकड़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम पर फोकस करेंगे। निजी प्रयासों से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए आज जीवनसाथी के लिए कुछ खास करने का दिन है।

कुंभ राशि

ग्रहों की चाल बताती है कि आज का दिन थोड़ा कमजोर है। सेहत में गिरावट बनी रहेगी, जिससे आप परेशानी महसूस करेंगे। भाग्य की बदौलत आपके अनेक काम बनेंगे। घर में सुख रहेगा। घर में परिजनों के साथ मिलकर समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से अपने प्रिय के लिए कोई गिफ्ट लाना अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। मन में अनेक प्रकार के ख्याल आएंगे, जो आपको अलग-अलग दिशाओं में सोचने पर विवश करेंगे। इससे काम में रुकावट आएगी। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में नतीजे ठीक-ठाक रहेंगे लेकिन किसी बात को लेकर डर बना रहेगा इनकम बढ़ेगी। शादीशुदा जातकों को ध्यान रखना चाहिए कि उनका उनके जीवन साथी से झगड़ा ना हो। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के घरवालों से मिलना चाहिए और उनकी शंकाओं को दूर करना चाहिए।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472