आज मेष, सिंह और कन्या राशि वाले रहे सतर्क, तुला, मकर, कुंभ वाले करेंगे तरक्की

0
49

आज 1 सितंबर है। आज बुधवार है। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश जी की पूजा करने से सारे कष्ट दूर होते हैं और कार्य सफल होते हैं। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल

मेष राशि 

आज घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी. बजट का ध्यान रखें. रिश्तेदारों से मिलना होगा. व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: सफेद

वृषभ राशि 

आज यात्रा पर जा सकते हैं। सफलतापूर्वक हर कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त होगी. मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अकास्मिक धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में नयी योजना पर कार्य करेंगे। निवेश करना फलदायक रहेगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: क्रीम

मिथुन राशि 

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे गये कार्य पूर्ण होंगे। रचनात्मक कार्यों में शामिल होंगे। घर में मनोरजंक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। व्यापार में सावधानी बरतें
शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: हरा

कर्क राशि

आज उपहार प्राप्त होगा। मन में सुखद अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। शुभ कार्य संपन्न होंगे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। पिछले अधूरे कार्य पूर्ण करेंगे। नयी योजना पर कार्य करेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि

आज कायक्षेत्र में कठिनाईयां अधिक रहेंगी। सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है। वाणी में संयम रखें. क्रोध करने से बचें। घरेलू कार्य का दबाव अधिक रहेगा। पारिवारिक सहयोग की कमी रहेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धैर्य बना कर रखें. यात्रा टालने का प्रयास करें।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: पीला

कन्या राशि

आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. घरेलू उलझनें अधिक रहेंगी। फैसला लेने में दिक्कत महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए संघर्ष करना होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से कार्य को सराहा जायेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: नीला

तुला राशि

आज कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। मन में प्रशंसा रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। चिंता कम होगी। मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। व्यापार में नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को पदोन्नित प्राप्त होगी। घरेलू खर्चों का संचालन सोच—समझकर करेंगे।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: ब्लू

वृश्चिक राशि

आज शिक्षा में धन खर्च होगा। व्यय सकारात्मक दिशा में ही रहेगा। व्यापार से संबंधित यात्रा पर जायेंगे। बिना किसी अवरोध के कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। मनपसंद खाने का आनंद लेंगे. कीमती उपहार की प्राप्ति होगी। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: लाल

धनु राशि

आज समझदारी का परिचय देंगे। आपके विचार दूसरों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। घर से संबंधित सामानों की खरीदारी करेंगे। पुराना फंसा धन प्राप्त होगा। बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे । बैंक के काम में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: सफेद

मकर राशि

आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कार्य का दबाव कम रहेगा। परिवार के साथ बाहर छोटी यात्रा पर जायेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वाहन की खरीदारी करेंगे। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: क्रीम

कुम्भ राशि

आज अचानक स्थान परिवर्तन के योग हैं. कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नयी योजना पर कार्य करेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। उपहार की प्राप्ति होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: बैंगनी

मीन राशि

आज शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आँख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्च होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाए, इसका ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें. खान-पान पर संयम रखें। सामान्य रूप से आजका दिन सोच-समझकर चलने जैसा है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: पीला

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472