मिथुन राशि वालों को ऑफिस में मिल सकता है जिम्मेदारी भरा काम, जानें अन्य का हाल

0
199

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 38 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जायेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला दिन, और कैसे आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन पुराने कार्यों को पूरा करने में बितेगा। आज कोई मित्र आपसे पैसे उधार मांग सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। वकीलों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, किसी पूराने केस पर जीत हासिल हो सकती है। लंबे समय से रूके हुए काम किसी करीबी की मदद से पूरे होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृष राशि

आज आपका दिन राहतपूर्ण रहेगा। आज उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जो पिछले कुछ वर्षों में मिले है। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है। सोशल मिडिया के जरिए आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

मिथुन राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आप एक बार अच्छे से मेल चेक कर ले, कुछ जरूरी चीज छूट ना जाए। शाम को दोस्तों के साथ बात करके मूड अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन हैं, उन्हें थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेंटस अपनी शादी की बात घर पर करेंगे। कहीं रूका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योंकि जल्दी में काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं उनके लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

सिंह राशि

आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, तो आपके लिए अच्छी साबित रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज आप खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही जगह करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। आपकी कार्यशीलता के लिए समाज में सम्मानित किया जाएगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें। किसी कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने वाली है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को आज थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके दिनचर्या में बदलाव आएगा। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा और आपके मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपके कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से आपको सहयोग मिलेगा। आज पुराना किया हुआ निवेश आपके काम आएगा। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है, साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को फायदा भी होगा। प्रोफेशल्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आज घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे ।परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

धनु राशि

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज किसी दोस्त से आपकी मीठी नोक-झोक हो सकती हैं, लेकिन बाद में सब ठीक हो जायेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो आज कर ले, इससे आपको फायदा होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन खास रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जिससे आपके परिवार वालों को थोड़ा राहत महसूस होगी। आज आप बच्चों के साथ भी समय बीतेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह का प्रस्ताव आयेगा। आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ बैठकर अपने दिल की बात शेयर करेंगे। आज आपकी अर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथ ही कहीं रूका हुआ पैसा वापस भी मिलेगा ।

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। लेकिन, धैर्य से काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आगर आप कला के क्षेत्र से जुडें है तो आज समाज में आपका मान सम्मान बढे़गा। जो छात्र कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं। आज उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आज छोटी बहन के साथ कुछ बाते शेयर करेंगे, जिससें रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपके घर का महौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि

आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरूआत करने की सोच रहे हैं तो उन्हें जल्द ही अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ पुरानी बातें भी शेयर करेंगे, जिससे आप बनावटी और सच्चे दोस्तों में अंतर समझ पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472