इन 2 राशियों के लिए शानदार रहेगा दिन, वहीं इस राशि वाले संभलकर रहें

0
169

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 20 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 3 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर पंचक समाप्त हो रहे है। इसके आलावा आज शाम 4 बजकर 47 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला दिन, और कैसे आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। आज कार्यों के वजह से भागदौड़ की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस लेवल उनके काम आयेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है।

वृष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होने के योग हैं। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

मिथुन राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क राशि

आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलेगी। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। आज आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशि

आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। आज आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। आप इसका भरपूर फायदा भी उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आज की गयी यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।

कन्या राशि

आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। प्रोफेसरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार के इनकम में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिलेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे, साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। आज आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। आज मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से आपको मदद करेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई भी नये कार्य की शुरुआत किसी अनुभवी व्यक्ति से लेकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलनी तय है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होगे।

मीन राशि

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। उनके साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472