शनिवार को बन रहा है शुभ योग, इन पांच राशियों को मिलेगी सफलता, आसानी से बनेंगे काम

0
68

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आपका लंबे समय से रुका हुआ काम बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। रात्रि का समय आज आपका प्रियजनों के साथ आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा, जिसमें आपको कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त हो सकती है आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।

वृष राशि

आज का दिन आपका संतोष व शांति का रहेगा। आज कोई भी कार्य करेंगे, उसमें आपको संतोष मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। संतान के भविष्य से संबंधित यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो आज उसमें आपको राहत मिल सकती है। रात्रि के समय आजाद आपको किसी अप्रिय व्यक्ति के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज सत्ता के गठजोड़ से भी लाभ दिख रहा है। आज नए अनुबंधों के द्वारा आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी जागरूकता के कारण आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। रात्रि में आज आपको मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको संतान के शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से मन में हर्ष रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की आज प्रगति होगी। राज्य व मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़े, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपके व्यापार में आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन आज आप को संतान के शिक्षा से संबंधित भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे आपको सायंकाल के समय कुछ थकान महसूस होगी व नेत्र विकार होने की भी संभावना है। नौकरी में आज आपके शत्रु आपकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपस में लड़कर ही ही नष्ट हो जाएंगे। आज आपको आपकी वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको ध्यान देना होगा कि आपको अपने क्रोध पर काबू कर रखना है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में आज आपको अल्पकालीन सफलता प्राप्त होगी। यदि आपका संपत्ति संबंधित कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको अपने व्यापार के लिए अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी, जिससे आप अपने व्यापार में कुछ नए आइडिया को आगे बढ़ाएंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आपको चारों ओर से शुभ सूचनाएं प्राप्त होगी, जिससे आपकी उन्नति भी होगी। आज आपके व्यापार की कई दिनों से चली आ रही बड़े लेन-देन की समस्या भी हल होगी। आज आप पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आज आपके घर परिवार के सदस्यों की खुशियां भी बढ़ेंगी। आप आज उनकी महत्वाकांक्षाओं को आसानी से पूरा करेंगे। आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको भविष्य के लिए अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता भी नहीं रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके जन समर्थन में भी लोग उतरेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन ध्यान दें, इसमें आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए उनसे सतर्क रहें। यदि आपकी कोई शारीरिक समस्या चल रही है, तो आज आपके कष्ट में वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने परिवार की आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करना होगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपको अपने व्यापार के लाभ से प्रसंता होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ तनाव मिल सकता है, इसलिए आपको अपने जीवन साथी की बात को सुनना व समझना होगा। यदि आपका संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आएगा। यदि आप आजीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, तो आपको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी से वाद-विवाद में नहीं पड़ना होगा, नहीं तो वह विवाद कानूनी हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपके यहां अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और परिवार के सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अधिकारियों की कृपा से प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा और उनको बाहर के खाने-पीने से परहेज रखना होगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। यदि ऐसा हो, तो आप तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें, नहीं तो आप का रोग बढ़ सकता है। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यदि आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको सतर्क रहना होगा। आज आपकी बुद्धि के द्वारा किए गए कार्य आपको हानि पहुंचा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करने पर विचार कर सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती हैं व उनके विवाह के लिए भी आज कुछ भागदौड़ करनी पड सकती है। आज आप धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा व अन्य कार्यों पर खर्चा भी कर सकते हैं। यदि आज आपको अपने बहनोई व साले से लेनदेन करना पड़े, तो सोच विचार कर करें क्योंकि यह आपके रिश्तों में दरार डाल सकती है। आज आपकी किसी प्रिया वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अहम मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472