मंगलवार को सूर्य और चंद्र दोनों ग्रह मेष राशि में, इन पांच राशियों को होगा फायदा

0
252

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आजा सुख शांति की चाह में रहेंगे, लेकिन आपको इसके विपरीत मिलेगा, जिससे आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार से कुछ नए लोगों से मिलना हो सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। व्यापार में गति से आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी और आपका दांपत्य जीवन भी आनंदमय रहेगा। सायंकाल का समय आज अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कुछ ना कुछ जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आज बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार का वातावरण आनंदमय हो जाएगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पहले जैसी अनुकूलता तो नहीं मिलेगी, फिर भी छोटे कार्य में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम भी लेकर आएगा। पारिवारिक खर्चों में कटौती करना आज आपके लिए आवश्यक होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आप की आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप घर के कार्य में भाग लेने में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ व व्यस्तता भरा रहेगा। कार्य व्यवसाय में धन लाभ के आज आपको अनेक अवसर मिलेंगे, लेकिन आज आप सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन व्यय करेंगे, जिससे आप धन संचय नहीं कर पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति खराब होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन आरामदायक रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक कार्यभार सौंपने पर आपसे आपके सहयोगी नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। किसी मित्र की मदद करने से आज आपके मन को सुकून मिलेगा। सायंकाल का समय आज आपको किसी विद्वान से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपके लाभ व हानि बराबर होंगे, जिससे धन लाभ होने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन यदि आपकी कोई डील लटकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है, जो आपको भरपूर खुशी देगी। सायंकाल के समय पुराने मित्रों से मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। आपके घर परिवार का माहौल शातिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को पुरा करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप को नुकसान हो सकता है। संतान के संबंधित आज कोई सूचना आपको प्राप्त हो सकती है, इससे मन में हर्ष होगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप यदि मेहनत से कार्य करेंगे, तो सायंकाल तक आप सभी कार्य को समाप्त कर देंगे। आज आपके घर का वातावरण कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। भाई व बहनों की समस्याएं आसानी से हल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र के साथ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती हैं।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग दैनिक कार्य के साथ कुछ नए कार्य में भी भाग्य आजमाएंगे, जिसमें सफलता भी मिलेगी। यदि आज कार्यक्षेत्र में कोई फैसला लेना हो, तो जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो वह नुकसान दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं, इससे मन को शांति मिलेगी। किसी गलतफहमी के कारण परिवार का वातावरण तनावपुर्ण हो जाएगा, लेकिन परिवार के बुजुर्गो की मदद से कुछ समय बाद सामान्य भी हो जाएगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन समाजिक क्षेत्र में आप की उन्नति के नए नये खोलेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। साथिया के बीच आपके लोकप्रियता बढ़ेगी और किसी राजनीतिक मित्र से निकटता व दोस्ती होगी। घर में समय पर आवश्यकता पूर्ति करने पर शाति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सीनियर्स से समय निकालने मे कामयाब रहेंगे। आज आपके पिताजी की सेहत मे कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। यदि ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चो के साथ खेल कूद मे व्यतीत करेंगे।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शांति प्रिय रहेगा। परिवार मे यदि आज कोई विवाद उत्पन्न होगा, तो वह थोड़ी देर बाद सामान्य हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातकों के शत्रु आज आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, इसलिए सतर्क रहें और अपने काम पर ध्यान दें। यदि आज किसी अधिकारी से कोई अनबन होती है, तो वह भविष्य में आपको नुकसान दे सकती है। इसलिए सतर्क रहें। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपके मन के मुताबिक कार्य होंगे। यदि आज आपको अपने परिवार के सदस्यों को घुमाने लेकर जाएंगे तो उनके दिलों में जो कड़वाहट है, वह आज समाप्त होगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, इससे आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन में आज कुछ तनाव पैदा हो सकता है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय दिन की तुलना से शांति में व्यतीत होगा, लेकिन सेहत में बदलाव आने से आप परेशान हो सकते हैं। आज आपको व्यापार में किसी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि कोई सलाह लेनी हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। घर में यदि संपत्ति का कोई मामला चल रहा है, तो वह आज आपके पक्ष में होगा। व्यापार में आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए कई महीनों में सफलतादायक रहेगा। संतान पक्ष का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा और बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से धन कोष में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने जरुरी कार्य के लिए दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें क्योंकि आपकी प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ धीमी गति से शुरू होगा। व्यवसाय में भी आज यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो भविष्य में आपको उसका भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको पूरे दिन मिलता रहेगा, लेकिन सायं काल के समय आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। आज आपका आपकी माता जी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए उनकी बात को सुनें और समझें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472