गुरुवार को तुला राशि में चंद्रमा, इन पांच राशियों का होगा भाग्योदय

0
278

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के भरपूर योग बन रहे हैं, जिससे आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अकस्मात कहीं से धन प्राप्ति के संकेत भी मिल रहे हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। सायंकाल का समय आप धर्म कर्म के कार्य में व्यतीत रहेंगे। धर्म कर्म पर खर्चा भी हो सकता है। जीवनसाथी आपको भरपूर सहयोग देंगे, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। आज अपने माता-पिता जी को आप किसी तीर्थ स्थान पर ले जा सकते हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आप अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे, जिनकी आप लोगों के मुख से प्रशंसा सुनेंगे। ऐसा करके आपको सुख की अनुभूति होगी और समाज में लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यवसाय में नए-नए आईडिया अपनाएंगे ताकि अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। आज आपका अपने भाइयों से भी विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा क्योंकि कटु वचन रिश्तों में दरार डाल सकते हैं। शत्रु पक्ष से भी षड्यंत्र आपको आज परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता के बल पर समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा।

कर्क राशि

आज आपको उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिसमें भाग्य भी आपका भरपूर साथ देगा। किसी महान व्यक्ति के सहयोग से आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसे प्राप्त करने की आप की प्रबल इच्छा थी। व्यापार में यदि कुछ नई योजनाओं को लाने का सोच रहे थे, तो आज वह शुरू हो सकती हैं, जिससे व्यापार को नई गति मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, आज उनको रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। संतान को आज मेहनत के दम पर सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपको अपने सभी मामलों में विशेष रूप से सावधान रहना होगा। किसी को भी अपना रहस्य नहीं बताएं, नहीं तो आपको दुख मिल सकता है। आज आप अपने कार्यकाल में अपने प्रतिनिधियों का सिरदर्द बने रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कारोबार में भी आज आपको अधिक लाभ होने के भरपूर योग बन रहे हैं। भाग्य में वृद्धि का भी आज दिन है। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे जीवन साथी को अच्छा लगेगा और आपका प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा।

कन्या राशि

आज विद्यार्थियों को कला और लेखन कार्य में प्रदर्शन करने का मौका प्राप्त होगा, जिससे वह फूले नहीं समा आएंगे। आप काफी असमंजस से भरे हुए हैं, सभी प्रकार की मायूसी आज समाप्त होंगी, जिस वजह से आपके सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे, वे रुकावटें हट जाएंगी। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। संतान के भविष्य की आज आपको थोड़ी चिंता हो सकती है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपको कुछ ऐसे कार्य में हाथ डालना है, जो काफी महत्वपूर्ण होंगे संभव है इन कार्यों में सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी और आपको मेहनत का फल मिलेगा, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। भविष्य की चिंता समाप्त होगी। आज आप घर गृहस्ती के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपका कुछ परेशानी जनक रहेगा। आप अपने व्यवहार को लेकर आज काफी चिंतित रहेंगे और आपको लगेगा कि काफी चीजें बिखरी हुई हैं। कई प्रकार के विवाद और झंझट भी आपके सामने आकर खड़े हो सकते हैं, लेकिन शाम तक आप अपने कुछ कार्य को कौशल लगाकर अपनी मुसीबतों को कम कर पाएंगे और शाम का वक्त आप धार्मिक व सामाजिक कार्य मे व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। विद्यार्थी यदि कहीं एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलती दिख रही है।

धनु राशि

आज का दिन आपको अपनी माताजी का खास ख्याल रखना होगा क्योंकि रात्रि के समय माता जी को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है और उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। मित्रों के सहयोग से आपका शाम का वक्त अच्छे माहौल में व्यतीत होगा और आप हल्कापन महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आपकी आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। संतान से संबंधित कोई निर्णय आज आपको थोड़ा चिंतित कर सकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज सुबह से ही आपके मन में प्रसन्नता का भाव दौड़ेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आज आप दिनभर भागदौड़ में रहेंगे और आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी। आपके सभी कार्य आज एक-एक करके बनते नजर आ रहे हैं, जिससे आपके परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी से आपको भरपूर स्नेह मिलेगा। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय अवश्य निकाल लेंगे।

कुंभ राशि

आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके लाभ प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। आज का दिन आप काफी व्यस्तता के साथ व्यतीत करेंगे। एक के बाद एक काम निकल कर सभी कार्य सामने आएंगे। आपके विरोधी भी इस वक्त आपके पीछे पड़ सकते हैं और आपको अपने मार्ग से विचलित कर सकते हैं लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि से सभी शत्रुओं का अंत करना होगा, तभी आप जीवन की उपलब्धियों तक पहुंच पाएंगे।

मीन राशि

आज आपकी संतान के विवाह से संबंधित कोई प्रस्ताव आ सकता है, जिसके लिए आपको पंडित या पुरोहित से गंभीरतापूर्वक विचार करना होगा। इस वक्त आप का काम बनता दिख रहा है। आज का दिन आपके व्यापार व व्यवसाय में उत्तम लाभ का है। कोई भी मौका आज आपको अपने हाथ से जाने नहीं देना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। जीवनसाथी के लिए आज कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। संतान की आज धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर आपकी यश व कीर्ति भी बढ़ेगी।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472