इस तस्वीर में छिपे हैं ढेरों जानवर, लेकिन कहां है ऊंट? ढूंढ लिया तो मान जाएंगे : आईपीएस ऑफिसर(छत्तीसगढ़)

0
175

सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें शेयर की जाती हैं। जिसे देखकर लोगों को मजा भी आता है और कभी-कभी हैरानी भी होती है. वहीं, कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती है, जो दिखने में तो सामान्य लगती है लेकिन लोगों को उलझा देती है। इसी कड़ी में एक तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है। इस तस्वीर में कई जानवर दिख रहे हैं, लेकिन लोगों से ऊंट ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, ज्यादातर लोग ऊंट को ढूंढने में असफल हो गए हैं ।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर छाया हुआ है। इस फोटो में एक शख्स का चेहरा बना है। जिसपर कई सारे जानवर बने हैं। कुछ जानवर आपको साफ दिख रहे होंगे, जबकि कुछ को ढूंढने में दिमाग पर जोड़ देना होगा। जैसे कि इस लोगों से पूछा गया है कि इस तस्वीर में ऊंट कहां है। कई लोग ऊंट को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोगों को कामयाबी मिल गई, तो कुछ कुछ को अब ऊंट नजर नहीं आया।

तो सबसे पहले आप इस पोस्ट को देखें…

क्या आपको ऊंट नजर आया?

ट्विटर पर इस तस्वीर को छत्तीसगढ़ इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ क्या आपको ऊंट नजर आया’। अब यह तस्वीर लोगों के बीच धूम मचा रही है और यूजर्स इसमें ऊंट ढूंढ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस तस्वरी को तकरीब दो हजार लोगों ने पसंद किए हैं। जबकि, करीब 140 लोगें ने रिट्वीट किए हैं. तो क्या आपको इस तस्वीर में ऊंट नजर आया। कमेंट कर बताएं ।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472