सुबह उठते ही अपने ईष्ट देवता का करे ध्यान होगी हर मनोकामना पूरी

0
90

इस बात से आप भी ज़रूर सहमत होंगे कि अगर हमारी सुबह शुभ कार्यों के साथ शुरु हुआ हो तो हमारा पूरा दिन अच्छा गुजरता है। अक्सर लोग अपनी आसपास की ढेर सारी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसका सीधा असर हम पर पड़ता है। वास्तु शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी सुबह के साथ ही पूरे दिन को बेहतर बना सकते हैं। तो चलिए जानते है इन उपाय के बारे में-

1 अक्सर लोग सुबह उठते ही आईना देखने लगते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पूरे दिन आप पर नकारात्मक ऊर्जा का असर रहता है।

2 ऐसा भी कहा जाता है कि सुबह आंख खुलते ही किसी का भी चेहरा देखने से बचना चाहिए। इसके साथ ही सुबह उठते ही सबसे पहले अपने ईष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए और उनका दर्शन करना चाहिए।

3 सुबह नींद से उठने के साथ ही सबसे पहले अपनी हथेली को देखें और भगवान का ध्यान करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

4 नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आपको सुबह-सुबह दिख जए तो समझिए आपका पूरा दिन शुभ बीतने वाला है।

5 यदि सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाई कर्मी दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472