असम की जनता छत्तीसगढ़ राज्य की तरह असम को भी बढ़ते देखना चाह रही है – विकास उपाध्याय

0
154

असम। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय के प्रभार वाले क्षेत्र अपर असम के दो जिलों में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बूथ संकल्प शिविर और आमसभा कर असम की जनता को संबोधित कर रहे हैं। इसमें असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा के विधानसभा क्षेत्र गोहपुर भी सम्मिलित है। असम कांग्रेस ने इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने जबरदस्त तैयारी कर रखी थी। इन सभा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ लौटने का कार्यक्रम है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो दिवसीय असम दौरे में लगातार कार्यक्रम रखे गए हैं और उनको सुनने काफी संख्या में असम के लोग जुट रहे हैं। कल भी उनके कार्यक्रमों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, वहीं आज असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा के विधानसभा क्षेत्र बिस्वनाथ जिला के गोहपुर में आयोजित बूथ संकल्प शिविर में अभूतपूर्व उत्साह के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजुद है। विकास उपाध्याय ने कहा, असम में जिस तरह से कांग्रेस के कार्यक्रमों में भीड़ उमड़ रही है, उससे साफ जाहिर है कि असम की जनता सत्ता में परिवर्तन चाहती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बूथ संकल्प शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे शिविर तक ही सीमित न रहें, बल्कि यहाँ से निकलने के बाद असम को बचाने जिस यात्रा की शुरूआत कांग्रेस ने की है, उसका अंत भाजपा को असम से उखाड़ फेंकने में लगाएँ। उन्होंने कहा, असम के एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आसन्न चुनाव में राहूल गाँधी जी का हांथ मजबूत करने इसकी शुरूआत असम से करें और जिस तरह से यहाँ के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखी जा रही है, निश्चित तौर पर यह परिवर्तन का संकेत है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम दौरे के दूसरे दिन आज जिला लखीमपुर में एक बड़ी आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर विकास उपाध्याय ने अपनी पूरी टीम को पहले से ही लगा रखा है, जो पूरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर है, असम की जनता भी चाहती है कि अब असम राज्य भी उस दिशा में अग्रसर हो। आज असम के लोगों ने महसूस किया है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ झूठे वादे कर ही सत्ता में लौटना चाहती है, पर अब बीजेपी की यह रणनीति असम में काम नहीं आने वाली। पाँच साल के भाजपा के शासनकाल को असम की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और कांग्रेस पार्टी को एक विश्वास और आशा भरी नजर से देख रही है। विकास उपाध्याय ने कहा, कांग्रेस का जो घोेषणा वचन पत्र बनाया जा रहा है उसी की अपेक्षा में असम के लोग आज कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं। अपर असम में कांग्रेस की सक्रियता के चलते भाजपा कोसो दूर हो गई है और आगे चलकर हम असम की जनता का और भी विश्वास जीतने का प्रयास करेंगे।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472