मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर पथराव, 12 से ज्यादा हुए घायल

0
220

इंदौर । उज्जैन की घटना के 4 दिन बाद इंदौर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर पथराव होने का मामला सामने आया है। यहां गौतमपुरा के चांदनखेड़ी गांव में अयोध्या में राम मंदिर के लिए धन संग्रह करने के लिए रैली निकाली जा रही थी। तभी कुछ लोग मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। बाइक से निकले लोगों का दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद पत्थर चलने लगे। मौके पर तनाव के हालात बन गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

घटना आज दोपहर 1 बजे की है। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में रैली पर पथराव करते हुए डंडे बरसाए गए।

सूचना मिलते ही इंदौर के डीआरपी लाइन से 50 पुलिसकर्मियों की टुकड़ी लेकर बड़े अफसर पहुंच गए। 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठ गए हैं।

चार दिन पहले उज्जैन में पथराव हुआ था

चार दिन पहले उज्जैन के बेगमबाग क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर पथराव हुआ था। ये लोग राम मंदिर के लिए चंदा एकट्ठा करने के लिए जा रहे थे, तभी लोगों पर घरों से पथराव किया जाने लगा। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने उस घर को भी जमींदोज किया है, जिस घर से पथराव किया गया था।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472