भारत के ऐसे कुछ ठिकाने जहां भूतों का है बसेरा, पढ़िए पूरी खबर

0
227

आज हम आपको भारत के ऐसे स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भूतो का बसेरा माना जाता है। भारत एक प्राचीन देश जहां के लोगों के बीच काफी अंधविश्वास फैला हुआ है। तो चलिए जानते है भारत के कुछ फेमस भूतिया जगह के बारे में।

भानगढ़ का किला राजस्थान

राजस्थान में स्थित भानगढ़ के किला को भारत का सबसे डरावना स्थान माना जाता है। यहां के लोगों को मानना है कि इस किले में रात को भूत प्रेत आती है और उनकी सभा होती है। कहा जाता है कि 16वीं शताब्दी में यहां पर एक जादूगर रहता था जिसे भानगढ़ की राजकुमारी से प्यार हो गया लेकिन उस जादूगर की अचानक मृत्यु हो गई और मरते हुए उस जादूगर ने उस किला को श्राप दिया कि यह जल्द ही नष्ट हो जाएगा और यहां पर भूत प्रेत का निवास होगा।

धनुषकोडी, रामेश्वरम

भारत और श्रीलंका के बीच स्थित धनुषकोडी को भारत का दूसरा सबसे बड़ा डरावना जगह माना जाता है। भारत में स्थित इस जगह पर श्रीलंका की झलक आसानी से दिख जाती है। भारत में यह गांव तमिलनाडू के रामेश्वरम में स्थित है जहां पहले कभी लोगों को हलचल हुआ करता था लेकिन आज यह गांव पूरी तरह से विरान पड़ गया है। इस गांव में साल 1964 में बड़ा चक्रवात ने समाप्त कर दिया था। यहां के आस पास के लोगों को कहना कि यहां शाम को अजीब अजीब आवाजें सुनाई देती है। जिसके कारण यहां शाम को कोई नही आता है।

राष्ट्रीय पुस्तकालय कोलकाता

भारत के कोलकाता में बना राष्ट्रीय पुस्तकालय को भी भारत का एक डरावना स्थान माना जाता है। इस पुस्तकालय से जुड़ी कई रहस्यमयी घटनाओं को सुनने को मिलता है। यहां रात में ड्यूटी करने वाले गार्ड का कहना कि जिन लोगों की मृत्यु इस पुस्तकालय में हुई उनकी आत्मा इसी पुस्तकालय में ही मौजूद है। जिसके कारण यहां रात को अजीब अजीब आवाजें सुनाई देती है। कुछ लोगों को कहना है कि हर दिन लाइब्रेरी खोलने पर पुस्तक और पेपर बिखरे हुए रहते है।

कोटा का ब्रिज राजभवन महल

भारत के राजस्थान में स्थित ब्रिज राजभवन महल को भारत का एक बड़ा डरावना स्थान महल माना जाता है। भारत के कोटा में स्थित यह महल 178 साल पुराना है और 1980 में इस महल को हेरिजेट स्थानों की सूची में डाला गया। कहा जाता है इस महल में मेजर बुर्टोन का भूत रहता है। मेजर बुर्टोन को 1857 के दंगा में भारतीय सिपाहियों ने उसके दो बच्चे समेत मार दिया था जिसके बाद से ही उसकी आत्मा यहां निवास करती है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472