दीप सिद्धू पर 1 लाख रुपये का इनाम, था लाल किला हिंसा में शामिल

0
167

नई दिल्ली – ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) के दौरान हुई हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ जारी है. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने पंजाबी एक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू (Deep Sidhu) को लेकर बड़ी घोषणा की है| शेष पढ़ेंं विज्ञापन के बाद….

Advertisement



 

दीप सिद्धू समेत 8 लोगों के खिलाफ इनाम घोषित

Video :

Video Source : AAJ TAK

पुलिस ने बुधवार को सिद्धू और तीन अन्य आरोपियों की जानकारी देने पर 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है| खास बात है कि बीते दिनों सिद्धू ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर कहा था कि वह खुद पुलिस के सामने समर्पण करेगा| हालांकि ऐसे अभी नहीं हो सका है|

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से ही दीप सिद्धू गायब है और दिल्ली पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने लाल किले परिसर में धार्मिक झंडा फहराने वाले जुगराज सिंह पर भी एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है| इतना ही इनाम पुलिस गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की जानकारी देने वाले को भी देगी| इसके साथ ही जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की जानकारी देने वाले के लिए 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है|

लाल किले में भाषण दे रहा था सिद्धू

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि दिल्ली में हिंसा के दौरान दीप सिद्धू लाल किले (Red Fort) में ही मौजूद था| इस दौरान वे किसानों के सामने भड़काऊ भाषण दे रहा था| हालांकि, जैसे ही हिंसा अपने चरम पर पहुंची, वो वहां से गायब हो गया| जांच प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज किया है और लुकआउक नोटिस भी जारी किया है| खास बात है कि सिद्धू को इस पूरी हिंसा का बड़ा नाम माना जा रहा है|

तलाशी जारी

पुलिस की पहुंच से दूर, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव सिद्धू की लोकेशन बार-बार बदल रही है| वो लगातार फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर मामले पर सफाई दे रहा है| कुछ समय पहले उसकी लोकेशन हरियाणा थी, जो बाद में बदलकर पंजाब हो गई| हाल ही में पुलिस को उसके बिहार में होने की भी जानकारी मिली है| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का एक दल उसकी खोज में बिहार के लिए रवाना हो गया है|

गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हो गई थी. इस मामले में दीप सिद्धू का नाम भी सामने आया था| किसानों ने सिद्धू पर कई गंभीर आरोप लगाए थे| इस मामले में पुलिस ने अब तक 44 केस दर्ज कर लिए हैं और 122 लोगों को हिरासत में लिया गया है| पुलिस की फाइलों में कई किसान नेताओं का नाम भी शामिल है|

 

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472