अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

आइए जानते है 1 से 9 मूलांक वालों का अंक राशिफल कैसा रहता है



जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है।

अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 12 नवंबर 2025 को बुधवार का दिन है। आज मूलांक 5 वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरपूर दिन रहने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा-

मूलांक-1

12 नवंबर के दिन अपने करियर में सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी करें। पैसों के मामले में आपकी सूझ-बूझ आपको सही डिसीजन की ओर ले जाएगी। आज सेहत भी अच्छी रहेगी। आज का आपका शुभ रंग सफेद व शुभ अंक 8 रहने वाला है।

मूलांक-2

12 नवंबर के दिन प्रेम संबंध आज अधिक समय की मांग करते हैं। एक उत्पादक कार्यालय जीवन बनाए रखें, जहां आप नई जिम्मेदारियां ले सकते हैं। धन और संपदा दोनों सकारात्मक हैं। कुछ महिलाएं विवाह के बंधन में बंध सकती हैं। आज का आपका शुभ रंग लाल व शुभ अंक 6 रहने वाला है।

मूलांक-3

12 नवंबर के दिन लव लाइफ में आज कुछ लोगों को बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ पुरुष जातकों के बीच नया प्यार पनपेगा। कोई भी पेशेवर चुनौती आपकी परफॉर्मेंस को प्रभावित नहीं कर पाएगी। सेहत और धन दोनों ही आपके पक्ष में रहेंगे। आज का आपका शुभ रंग गोल्डन व शुभ अंक 1 रहने वाला है।

मूलांक-4

12 नवंबर का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रह रहे लोगों के बीच की दूरियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। कपल्स को अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आज उनके काम में हाथ बटाना चाहिए। आज का आपका शुभ रंग लाल वह शुभ अंक 7 रहने वाला है।

मूलांक-5

12 नवंबर का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। कुछ लोगों को अपने क्लाइंट की नाराजगी दूर करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम के सिलसिले में आज भागदौड़ बढ़ सकती है। आज का आपका शुभ अंक 11 व शुभ रंग नीला रहेगा।

मूलांक-6

12 नवंबर के दिन अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। करियर के मामले में नए टास्क या आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज का आपका शुभ अंक 13 और शुभ रंग सिल्वर रहने वाला है।

मूलांक-7

12 नवंबर के दिन लव लाइफ में थोड़ी हलचल रहेगी। आज का दिन थोड़ा सा बिजी साबित हो सकता है। लाइफ में संतुलन बनाने पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग पीला रहने वाला है।

मूलांक-8

12 नवंबर के दिन कुछ लोगों को मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। कुछ लोगों के अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज का आपका शुभ रंग लाल व शुभ अंक 1 रहने वाला है।

मूलांक-9

12 नवंबर के दिन आपको अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। इससे आपको स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलेगी। इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। आज का आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 रहने वाला है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button