रायपुर के बाद सबसे गर्म रहा राजनांदगांव , मौसम ने दिखाए तेवर

0
174

रायपुर । चक्रवाती घेरा हटते ही गर्मी तेज हो गई है। आसमान अभी से आग उगलने लगा है। तेज धूप ने तो सुबह से ही परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर में हवा भी गर्म रही। इससे अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर के बाद राजनांदगांव दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि यहां का तापमान इससे मात्र 0.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। शेष पढ़ें विज्ञापन के बाद….

Advertisement





पिछले दिनों चक्रीय चक्रवाती घेरे के प्रभाव से आसमान में बादल छाये रहे। बेमौसम बारिश से मौसम खुशनुमा रहा। उस दौरान तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। शनिवार को धूप ने पूरे दिन परेशान किया।

हफ्तेभर में आठ डिग्री की बढ़ोतरी

अधिकतम तापमान में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। बीते एक सप्ताह में दिन के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। बदली-बारिश के बाद अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री पर था। शनिवार को दिन में तापमान 39 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्चन की संभावना नहीं जताई है।

सामान्य से अधिक तापमान यहीं

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के महीने में जिले का अधिकतम तापमान ज्यादा से ज्यादा 34 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, लेकिन शनिवार को यह 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। यानी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक। प्रदेश की राजधानी समेत किसी भी जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से इतना ज्यादा नहीं रहा। इस लिहाज से राजनांदगांव में शनिवार को प्रचंड गर्मी पड़ी।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम अंतर न्यूनतम अंतर

  • राजनांदगांव 38.5 4 18.0 -2
  • रायपुर 38.6 1 21.4 0
  • बिलासपुर 37.4 -1 20.6
  • दुर्ग 37.5 0 17.8 -5
Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472