9 हजार वर्गफुट रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी,भूपेश सरकार का दो साल बेमिसाल थीम रहेगी आकर्षण का केन्द्र 

0
436

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राजधानी के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 9 हजार 100 वर्गफुट की विशाल रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। यह रंगोली लगभग 130 फीट लंबी और 70 फीट चौड़ी होगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बुधवार को रंगोली निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंन आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया आज 4 बजे इस विशाल रंगोली का अवलोकन करेंगे। आमजन आज दोपहर 2 बजे से रंगोली देख सकेंगे। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल बेमिसाल की थीम पर रंगोली तैयार की जा रही है। इस रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। महिला आयोग द्वारा रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। पहले लगभग 7 हजार वर्गफुट में रंगोली बनाने की तैयारी की जा रही थी,लेकिन अब यह रंगोली लगभग 10 हजार वर्गफुट तक बनने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि रंगोली महिलाओं से करीब से जुड़ी हुई कला है, इसलिए महिलाओं की ओर से रंगोली के माध्यम से छत्तीसगढ़ में दो साल में तेजी से किए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया जाएगा। रंगोली को रायपुर के स्थानीय कलाकार विनोद पांडा की तैयार कर रहे हैं। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है।

Advertisement


Advertisement


Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472