बहुत हुआ समझाने का काम,अब रायपुर निगम करेगा बकायदारों को कुर्की से बदनाम

0
151

रायपुर । रायपुर नगर निगम बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की की तैयारी कर रहा है। जल्द ही निगम का अमला एक्शन में दिखने वाला है। 70 वार्डों में एक साथ अभियान चलाया जाएगा। बार-बार समझाने के बाद भी टैक्स न देने वालों पर अब निगम सख्त होने का दावा कर रहा है।

लगातार वसूली अभियान को भी नजर अंदाज करने से निगम का अमला भी गुस्साया हुआ है। बावजूद, वसूली अभियान को जारी रखा गया है ताकि बकायेदारों पर दबाव बना रहे। नगर निगम अभियान चलाकर संपत्ति कर की वसूली कर रहा है।

राजस्व विभाग की टीम 70 वार्डों में प्रतिदिन संपत्तिकर सहित निगम के सभी करों की वसूली कर रही है।

टीम घर-घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस एवं पर्चे वितरित कर रही है। सभी जोन कमिश्नर और समस्त जोन सहायक राजस्व अधिकारी निरंतर मानिटरिंग कर रहे हैं।

बड़े बकायेदारों से कड़ाई से वसूली करने और तत्काल निगम को सम्पूर्ण करों की अदायगी नहीं करने वालों पर कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। राजस्व टीम करदाताओं की अनुपस्थिति में उनके घर के दरवाजे पर संपत्तिकर डिमांड नोटिस चस्पा कर रही है।

आप भी जानिए निगम ने कहां से कितनी राजस्व वसूली की

  • जोन-1120 करदाताओं से आठ लाख 85 हजार 986 रुपये
  • जोन-2: 58 करदाताओं से नौ लाख 37 हजार 993 रुपये
  • जोन-365 करदाताओं से पांच लाख 12 हजार 572 रुपये
  • जोन-473 करदाताओं से पांच लाख 41 हजार 702 रुपये
  • जोन-5: 82 करदाताओं से सात लाख 11 हजार 468 रुपये
  • जोन-6: 106 करदाताओं से चार लाख 68 हजार 799 रुपये
  • जोन-7: 65 करदाताओं से तीन लाख 17 हजार 448 रुपये
  • जोन-8: 119 करदाताओं से तीन लाख 34 हजार 768 रुपये
  • जोन-9: 94 करदाताओं से नौ लाख 24 हजार 604 रुपये
  • जोन-10: 87 करदाताओं से चार लाख 57 हजार 358 रुपये
Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472