दिवाली घर पर ही बनाएं काजू की बर्फी, जाने बनाने की रेसिपी

0
109

दिवाली का दिन अब ज्यादा दूर नहीं और दिवाली में मिठायों का अपना एक अलग ही मजा होता है। काजू की बर्फी (Kaju Barfi) तो दिवाली (Diwali) के त्यौहार में बहुत लोकप्रिय है। दिवाली के मौके पर हर घर में आपको काजू की बर्फी खाने को मिलती है। काजू बर्फी बहुत जगहों पर काजू कतली (Kaju Katli) भी कहा जाता है। काजू बर्फी को आप बहुत ही आसानी से घर पर बनाकर इस दिवाली अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। काजू बर्फी को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

बता दें कि काजू बर्फी को बनाने के लिए आपको सिर्फ दूध, चीनी और काजू की आवश्यक होती है। अगर आप चाहें तो इस मिठाई में इलायची पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं इससे टेस्ट थोड़ा और बढ़ जाता है।

और सर्व करने से पहले इसके ऊपर चांदी वर्क करना ना भूलें। तो आइये जानें काजू की बर्फी बनाने का आसान तरीका।

काजू बर्फी सामाग्री:-

250 ग्राम चीनी

250 ग्राम काजू

250 दूध

घी लगा बर्तन

चांदी वर्क

बर्फी बनाने की विधि

काजू की बर्फी बनाने के लिए काजू और दूध को मिक्स कर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद जब पेस्ट बन जाये तो इसमें चीनी भी मिला लें।

अब इस दूध, चीनी और काजू के मिश्रण को गैस पर धीमी आंच पर पकाएं। जब चीनी अच्छे से घुल जाये तो इसे एक बार उबाल लें। इसके बाद मिश्रण को धीरे-धीरे चलाते रहें।

इसके बाद जब मिश्रण कढ़ाई का किनारा छोड़ गुंथे हुए आटे जैसे होने लगे तब इसे गैस से उतर लें। फिर एक घी लगा बर्तन लें, फिर उस बर्तन में सारा मिश्रण गिरा दें और उसे थोड़ी देर ठंडा होने रख दें।

जब ठंडा हो जाये तो काजू बर्फी के आकार में काट लें और ऊपर से चांदी का वर्क कर सर्व करें।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472