Video-आपने पिता का फर्ज निभाया हम नतमस्तक हैं-ट्रांसजेंडर समुदाय

0
108

 

रायपुर। सभी का सपना होता है कि, उनका अपना एक घर हो जहां पर निश्चिंत होकर निवास कर सकें। थर्ड जेंडर एक ऐसा समुदाय होता है जिसे जन्म के साथ ही परिवार वाले अपने से अलग कर देते हैं।आखिर इंसान वह भी हैं, उनके भी सपने हैं ,उनकी भी ख्वाहिश है, उनकी भी उम्मीद है। आपने कभी सोचा है कि क्या इनकी ख्वाहिशें ,इनके सपने, हमसे कुछ अलग है। तृतीय लिंग समुदाय की बस यही एक व्यथा है कि ,भगवान ने उन्हें हमसे थोड़ा सा अलग बनाया है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह एक बहुत अच्छी पहल है जिसने तृतीय लिंग समुदाय को भी आदर और सम्मान की नजरों से देखा। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर नगरीय प्रशासन नगर निगम द्वारा तृतीय लिंग समुदाय को आवास आवंटित किए गए। हम सभी में से एक हमारी अपनी विद्या राजपूत जो एक ट्रांसजेंडर है। उन्होंने बताया कि तृतीय लिंग समुदाय की चुनौती आवास होती है। क्योंकि समुदाय के कम आउट होने के बाद परिवार के लोग रिश्ता खत्म कर देते हैं। वही लोग किराए का मकान देने से भी कतराते हैं और नया मकान खरीद नहीं सकते हैं।

मधु ने कहा कि नगरीय प्रशासन नगर निगम रायपुर जोन 8 के संवेदनशीलता एवं गंभीरता के कारण नगरीय प्रशासन ने सोनडोंगरी बेघर ट्रांसजेंडर को 40 बी एस यू पी योजना के अंतर्गत स्वयं के घर का सपना पूरा हुआ। आवंटन कार्यक्रम में जारा खान जो कि एक सफल उद्यमी हैं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया और ईशान अर्जुन को कोविड-19 मैं राशन, मास्क, सैनिटाइजर वितरण एवं समुदाय को जागरूक करने के लिए कोरोनावार्रियस के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन क्वीरगड़ कोर टीम से अंकित दास ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज शर्मा, कुमार मैनन, घनश्याम छत्रिय, जोन 8 कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता राकेश गुप्ता सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम जोन 8 नगर निगम, मितवा समिति, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। “THE 4th PILLAR” छत्तीसगढ़ सरकार नगरीय प्रशासन नगर निगम की इस पहल का स्वागत और सम्मान करता है।

 

 

 

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472