11 जनवरी का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

11 जनवरी को शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शनिदेव की पूजा करने से जातक को शनिदेव के सभी अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 11 जनवरी का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आइए जानते हैं, 11 जनवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि: मेष राशि वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सान्निध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। 17 जनवरी के बाद नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले कारोबार के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। दोपहर बाद आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला या संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कन्या राशि: कन्या राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बनेंगे।

धनु राशि: धनु राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। मन पर नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार में वृद्धि की गति बढ़ेगी।

मकर राशि :मकर राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि:कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि:मीन राशि वालों का मन अशांत रहेगा। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button