मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। आइए जानें 15 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 15 मार्च 2025, शनिवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि- आज मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। हालांकि आत्मविश्वास की कमी के कारण मन में निराशा और असंतोष रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व व्यर्थ के विवाद से बचें। संतान-सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि- आज वृषभ राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है।आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लेकिम मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का बोझ होने के कारण कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि- आज आय के नए-नए साधन बनेंगे। पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र का आना हो सकता है। मित्र के सहयोग से किसी संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे।माता-पिता की सेहत पर नजर रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला साबित होगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हो सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परंतु खर्च भी बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। मन में निराशा और असंतोष रहेगा। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति भी हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म में श्रद्धा भाव बढ़ेगा। दान-धर्म में कुछ पैसा दान कर सकते हैं। किसी काम की शुरुआत के लिए दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। अतिवादी न हों। धन की स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। प्रेम-संबंधों में खटास पड़ सकती है। कुल मिलाकर परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें।

धनु राशि- धनु राशि वालों का दिन खुश रहेगा। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। पिता से धन मिल सकता है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति में सुधार होगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों का आज कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ेगी।विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। रोजगार में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।यात्रा का योग बन रहा है।

मीन राशि- मीन राशि वालों को आज किसी महत्वूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button