स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का टूटा शीशा,टला बड़ा खतरा

0
204

सूरजपुर जिले के ओड़गी में कुआं निर्माण के दौरान तीन मजदूरों की मौत होने और रेस्क्यू कर शव बाहर निकालने के मामले की जानकारी मिलने पर हेलिकॉप्टर से ओड़गी गए स्वास्थ्य मंत्री के हेलिकॉप्टर का शीशा समौली हेलिपैड में लैंड करते वक्त टूट गया।

कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई, लेकिन हेलिकॉप्टर आसानी से लैंड हो गया। घटना स्थल से अब सड़क मार्ग से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव वापस अंबिकापुर आ रहे हैं। मंत्री सिंहदेव के साथ हेलिकॉप्टर में राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद भी मौजूद थे।

मंत्री सिंहदेव सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। यहां बड़ा हादसा टल गया है। जानकारी के मुताबिक लैंडिग के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर का अचानक शीशा टूट गया। सूरजपुर जिले के समौली गांव में सरकारी हेलिकाप्टर लैंडिंग कर रहा था। उसी दौरान शीशा टूट गया। मौके पर सूरजपुर के पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

रायपुर से सुबह अंबिकापुर आए थे सिंहदेव

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव सरकारी हेलिकॉप्टर से रविवार सुबह राजधानी रायपुर से सीधे अंबिकापुर से 40 किलोमीटर दूर धौरपुर राज परिवार में हुए शोक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां से अंबिकापुर वापस लौटे। दोपहर बाद ओड़गी के लिए रवाना हुए थे।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472