मशीन से गोबर के दिए और गमले बनाने का कार्य प्रगति पर, वर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य निरंतर जारी

0
113

 

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेश के अनुसार नगर निगम द्वारा राज्य शासन की गोधनिया योजना के अंतर्गत संचालित गोवर्धन क्रय केंद्र में प्राप्त गोबर से मशीन की सहायता से महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से गोबर के गमले एवं दीए बनाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है।

गोबर के कंडे बनाने के साथ कंपोस्ट पिट के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। नगर निगम में एनयूएलएल की सहायक नोडल अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही ने मिशन प्रबंधक सरिता रीमा सहित गोधन क्रय केंद्र का अवलोकन किया।

वहां मशीन की सहायता से महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित किए जा रहे गोबर के गमले और दिए की प्रक्रिया देखी साथ ही कंपोस्ट पिट के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया की प्रगति का निरीक्षण भी किया।

सहायक नोडल अधिकारी ने दिए और गमले बनाने के कार्य को लेकर महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के कार्य को सराहा एवं महापौर एजाज ढेबर एकदम निगम आयुक्त सौरव के आदेशानुसार निरंतर कार्य करना समाज हित में सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472