पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का भूपेश सरकार पर बड़ा हमला 

0
168

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के साथ अन्याय करने पर उतारू है।प्रदेश में किसान धान खरीदी केंद्र में लुटा हुआ महसूस कर रहा है।भूपेश बघेल केवल हवा हवाई बातें करने में लगे हुए है।आज किसान धान खरीदी केंद्र में जब धान बेचने जाता है तो उसके धान को खराब बता दिया जाता है।

प्रदेश के कई जिलों में ऐसी घटनाएं सामने आ रही है।राजनांदगांव में धान खरीदी सेंटर में सरकार की इसी व्यवस्था की वजह से एक किसान की मौत हो गयी।प्रदेश के किसानों के साथ यह सरकार छल करने में लगी हुई है।किसान मरने को मजबूर है।और प्रदेश की मदमस्त सरकार को किसानों की सुध लेने का समय नही है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472