डॉक्टर ने किया महिला की निजता का हनन,डिलीवरी का वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला

0
368

अमृतसर(पंजाब) । गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान वीडियोग्राफी करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इसे गर्भवती महिला की निजता का हनन मानते हुए महिला आयोग ने सिविल सर्जन सहित पांच गायनी डॉक्टर को नोटिस भेजा है। यह मामला सुर्खियों में आया था। वहीं, इस मामले में किरकिरी होते देख स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। इन सभी को 24 नवंबर को आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी के समक्ष पेश होना है।

यह है पूरा मामला...

बता दें कि इस मामले में सिविल सर्जन नवदीप सिंह की भूमिका सामने आई है। सिविल सर्जन नवदीप सिंह ने मंगलवार को चार महिलाओं की डिलीवरी की थी।उनके साथ गायनी डॉ. सितारा, डॉ. रोमा, डॉ. गुरपिंदर, डॉ. मीनाक्षी भी थीं। किसी भी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने वीडियोग्राफी का विरोध नहीं किया।

सोशल मीडिया पर डाला डिलीवरी का वीडियो

इन लोगों ने डिलीवरी का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशलमीडिया में जारी कर दिया। 1 मिनट के इस वीडियो में सिविल सर्जन डिलीवरी करते दिख रहे हैं। सिजेरियन डिलीवरी के दौरानउन्होंने महिला की कोख से शिशु को निकाला डॉक्टर के हवाले कर दिया।इसके बाद उन्होंने प्रेस नोट जारी करते हुए इस वीडियो को सार्वजनिक भी कर दिया।

करीब एक मिनट का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने आपत्ति जता दी। इसके बाद महिला आयोग सक्रिय हुआ। वीडियो में गर्भवती का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की डायरेक्टर डॉ. प्रभदीप कौर जौहल ने मामले पर खासी नाराजगी जताई। इसके बाद जांच के आदेश दिए। बात दें कि गर्भवती महिला की डिलीवरी की वीडियोग्राफी नहीं की जा सकती।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472