रायपुर। लखनऊ में कोरोना के मरीज़ों के उपचार में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति के लिये एक टैंकर ऑक्सीजन की तत्काल व्यवस्था कर उसे लखनऊ के लिये रवाना भी कर दिया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह व्यवस्था अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर की। बताते चलें कि प्रियंका गांधी ने ऑक्सीजन की कमी से जूझते लखनऊ की मदद के लिए आह्वान किया था। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर चर्चा के दौरान यह आग्रह किया था।
श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा फोन पर सूचना मिलने के उपरांत लखनऊ में कोरोना के मरीज़ों के उपचार में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए आज लखनऊ के मेदांता अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति के लिये एक टैंकर ऑक्सीजन की तत्काल व्यवस्था कर उसे लखनऊ के लिये रवाना कर दिया है।
सभी स्वस्थ रहें pic.twitter.com/KnHcwO9ccB
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 25, 2021
16 टन ऑक्सीजन का टैंकर रवाना
रायपुर से लखनऊ के लिए 16 टन ऑक्सीजन लेकर यह टैंकर रवाना भी हो गया है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के मरीजों के उपयोग में आने वाली ऑक्सीजन के बाद बची अतिरिक्त ऑक्सीजन लगातार अन्य राज्यों को उपलब्ध करा रही है।