पैसों की किल्लत दूर करता है लहसुन का यह टोटका

0
390

हर कोई अमीर बनना चाहता है, लेकिन कई लोगों को खूब मेहनत के बावजूद कामयाबी नहीं मिलती है। अगर आप भी इन्हीं में से एक है तो लहसुन का टोटका आपकी किस्मत बदल सकता है। तो कैसे करें इसका इस्तेमाल आइए जानते हैं।

  • 1. वास्तु शास्त्र के अनुसार लहसुन न सिर्फ नजरदोष दूर करने के लिए कारगर है। बल्कि इसका टोटका आपको मालामाल भी बना सकता है। इसके लिए आपको अपने पर्स में लहसुन की एक कली रखनी होगी। ये उपाय आपको शनिवार के दिन करना होगा। इससे जेब हमेशा रुपयों से भरी रहेगी।
  • 2. जिन लोगों को रात में डरावने सपने आते हैं उन्हें रात को सोते समय अपने तकिये के नीचे लहसुन की दो या तीन कलियां रखनी चाहिए। अब सुबह उठकर इन लहसुन को किसी चौराहे में फेंक दें।इससे समस्या दूर हो जाएगी।
  • 3. अगर आपके घर में नकारात्क ऊर्जा का वास है तो आप घर के कोनों में लहसुन की एक-एक कलियां रख दें। अब इसे हर सप्ताह बदल दें। ऐसा करने से नेगेटिविटी दूर हो जाएगी।
  • 4. जो लोग धन प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें लाल रंग की एक पोटली में लहसुन की दो कलियां बांधकर जमीन के नीचे दबा देना चाहिए। इससे धन की वृद्धि होगी।
  • 5. जो लोग घर में सुख-शांति चाहते हैं उन्हें हर मंगलवार एवं शनिवार के दिन एक डंडी में सात लहसुन की कलियों को फंसाकर घर के आंगन या छत में रख देना चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होगी।
  • 6. अगर आप नजरदोष से बचना चाहते हैं तो व्यक्ति के सिर से पांच लहसुन सात बार उतारकर किसी चौराहे पर फेंक दें। ऐसा करने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। इससे नजर बाधा दूर होगी।
  • 7. जिन लोगों के घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता है उन्हें इससे बचने के लिए शनिवार या मंगलवार के दिन सरसों के दाने एवं मिर्च के साथ लहसुन की एक कली भी जलानी चाहिए। इससे महौल सकारात्मक बनेगा।
  • 8. अगर आपका व्यापार नहीं चल रहा है, लगातार घाटा हो रहा है तो दुकान या फैक्ट्री के मेन गेट पर लाल रंग के एक कपड़े में पांच या सात लहसुन की कलियां बांधकर टांग दें। इससे व्यापार चलने लगेगा।
  • 9. जिन लोगों के पास पैसा नहीं टिकता है उन्हें अपने पर्स या तिजोरी में लहसुन को एक कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। इससे पैसों की किल्लत दूर होती है।
  • 10. अगर आपका बच्चा अक्सर बीमार रहता है तो उसके पूरे शरीर से सात लहसुन उतारकर पांच साबुत लाल मिर्च के साथ जला दें। इससे नजरदोष दूर हो जाएगा।
Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472