27 सितंबर भारत बंद: भारत बंद के आह्वान को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने दिया समर्थन

0
159

रायपुर। तीनों कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के बंद को अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने अपना समर्थन दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी भारत बंद को अपना समर्थन दिया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने भी केंद्र की तीनों कृषि कानूनों का विरोध जताया है। किसानों के प्रदर्शन का कांग्रेस ने हर समय साथ दिया है। वहीं इस बार भी भारत बंद को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस के अलावा छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने भारत बंद का समर्थन किया है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472