भाजपा जिला कार्यकारिणी के गठन होते ही दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा,संगठन पर लगाया अनदेखी आरोप

0
101

 

सूरजपुर। सूरजपुर जिला कार्यकारिणी के गठन होते ही दर्जनों पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। जिससे भाजपा संगठन में खलबली मची हुई है। त्यागपत्र देने वाले पदाधिकारी सोशल मीडिया में इनदिनों छाए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि सूरजपुर जिला भाजपा कार्यकारिणी के गठन के ठीक से हफ्ते दिन भी नहीं बीते थे कि भाजपा संगठन में विरोध का स्वर उठने लगा है। यह विरोध कोई पहली दफा नहीं है। विभिन्न संगठनों में नई कार्यकारिणी के गठन होने के उपरांत पद की लालसा रखने वाले कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में नाराजगी देखने को मिलती रही है। कई बार यह विरोध अंदरूनी तौर पर होने की वजह से अंदर ही सुलगकर रह जाता है। तो कई बार उत्साहित कार्यकर्ता खुलकर सामने आ जाते है। इस वर्ष प्रदेश व जिला नेतृत्व के बदलने के उपरांत जिला कार्यकारिणी का विस्तार व पदों का दायित्व उनकी सक्रियता के आधार पर संगठन ने कार्यकर्ताओं को सौंपा। जिसमें दर्जनभर से भी अधिक पूर्व पदाधिकारियों को उस में जगह नहीं मिल सकी है। जिससे नाराज दर्जनों पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा आज एकजुट होकर अपना खेमा बनाते हुए नए अध्यक्ष व संगठन के ऊपर दबाव बनाते हुए अपने-अपने इस्तीफा देने की पेशकश की गई है। अब देखना यह है कि वर्तमान जिला अध्यक्ष समेत भाजपा के संगठन पदाधिकारियों के द्वारा इन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बड़े पद देकर उनकी ताजपोशी में जुटती है।यह फिर उनके इस विरोध को किसी कोने में छोड़कर संगठन के विस्तार व प्रगति की ओर अग्रसर कर संगठन को मजबूत दिशा प्रदान करती है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472