नाबालिग साली से जीजा ने किया रेप, कांउसलिंग के बाद हुई दर्ज एफआईआर

0
90

भोपाल । भोपाल में 16 साल की एक नाबालिग से 7 साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। सगे जीजा ने 9 साल की उम्र में उससे पहली बार ज्यादती की थी। पीडि़ता के घर छोडऩे के बाद भी जीजा उसके पीछे लगा रहता था। वह उससे मारपीट भी करता था। पुलिस तक मामला बच्चों की संस्था के माध्यम से पहुंचा। मामला दर्ज कराने के पहले नाबालिग की काउंसलिंग की गई। टीआई टीटी नगर मनोज दबे के अनुसार चाइल्ड लाइन के माध्यम से एक नाबालिग लडक़ी ने दुष्कर्म की शिकायत की है।

उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह पांच भाई-बहन में सबसे छोटी है। जब वह 9 साल थी तब उसकी मां की मौत हो गई थी। उससे पहले उसके पिता की भी मौत हो चुकी थी। ऐसे में वह अपने भाई-बहनों के साथ अपनी बड़ी बहन के घर रहने चली गई। उसके जीजा अनिल उस पर बुरी नजर रखते थे। उन्होंने घर से कुछ दूरी पर एक अस्थाई कमरा बना रखा था। यहीं पर उसे ले जाते थे और उससे दुष्कर्म करते थे। करीब 2 से 3 साल तक उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद वह अपने बड़े भाई के साथ उनसे अलग दूसरी जगह रहने लगी। इसके बाद भी उसके जीजा उससे परेशान करते रहे। उससे इसके बाद भी ज्यादती की। इस दौरान वह एक संस्था के संपर्क में आई यहीं पर उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। काउंसलिंग के बाद ही एफआईआर कराने के लिए वह तैयार हुई। सोमवार रात उसने टीटी नगर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती समेत करीब 6 धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472